मंगलवार, जुलाई 1, 2025
होमKKN Specialबेटियो को "जीवनदान" दे रही है सादिया और आफरीन

बेटियो को “जीवनदान” दे रही है सादिया और आफरीन

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

​मीनापुर की “झांसी की रानी” पर नाज है समाज को/ 2012 से दोनो बहने 350 महिलाओ की कोख को कर चुकी है आबाद/ नेउरा की दो बेटिया भ्रूण हत्या के खिलाफ समाज को कर रही है जागरूक/ पटना मे मिल चुका है झांसी की रानी विरता पुरूस्कार

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। “मासूम सी कली है खिलने ना पा रही है, पैदा नही हुइ है दुनिया से जा रही है” । यह गीत मीनापुर के गलियो मे सुनाई दे तो जरूर यह आवाज सादिया परवीन और आफरीन खातून की है। नेउरा बाजार से सटे खानेजादपुर गांव के मो तस्लीम की दोनो बेटिया गांव ही नही देश के कोने कोने मे “सेव गर्ल” के लिए नजीर बन गयी है। दोनो बहनो के भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान से मुजफ्फरपुर जिले का

https://youtu.be/14Irjby80Fs

लिंगानुपात सुधर कर 1059 हो गया है। सादिया और आफरीन कोख मे पल रहे बच्चो को नया जीवन दे रही है। गरीबी से जूझ रहे  मो तस्लीम की दोनो बेटियो ने इस अभियान से समाज को नयी दिशा दी है। वर्ष-2012 से पहले पिता तस्लीम की कुछ कहानियो ने दोनो बेटियो को झकझोर कर रख दिया था। पिता ने बताया था कि अब भी उनके समाज मे कैसे बेटियो को नीच दृष्टी से देखा जाता है। कई घरो के बारे मे उन्होने बताया कि वहां बेटी को दुनिया मे आने से पहले ही कोख मे मार दिया जाता था। बेटियो को अच्छी शिक्षा नही दिया जाता था। वर्ष 2012 मे दोनो बहने अपने मौसी के घर जमालाबाद गयी थी। समीप के घर मे ही एक महिला तीन से चार माह की गर्भवती थी। उसको कई बेटी पहले से था। आब्र्सन कराने की चुपके से तैयारी चल रही थी। जब दोनो बहनो को पता चला तो वह उसके यहां धमक गयी। उसने उस महिला को काफी समझाया। उसने महिला को यह कविता “औलाद खुदा की दी हुई अमानत है,जिसको जी ला देकर रौशन नही किया तो इसकी जिम्मेदार आप खुद है” सुनाकर हैरान कर दिया। इसके बाद उस महिला ने बच्चे को सुरक्षित जन्म दिया। गांव से निकल कर शहर के पिछड़ा वर्ग के लिए बने कन्या उच्च विधालय मे दोनो  दी गयी। उस पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाया गया। इसके बाद से दोनो बहनो ने मुड़ कर पीछे नही देखा। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के नारे के साथ साथ दोनो बहने भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान मे उतर गयी । दोनो बहनो की इस अभियान मे उसके अब्बुजान बखूबी साथ निभा रहे है। दोनो का कहना है कि जब बेटी बचेगी तब ही वह पढेगी। शुरूआती दौर मे उसने नेउरा,जमालाबाद,दाउदछपड़ा,रामसहाय छपड़ा सहित दर्जनो गांवो मे महिलाओ के बीच अभियान चलाया। इसके लिए दो दर्जन गीत व बीस कविता को खुद तैयार किया। सदाबहार नगमो की धुन पर महिलाओ को बखूबी समझाया। इसके लिए दोनो बहनो ने कुरान शरीफ,मनु स्मृति व अग्नी पुराण का अध्ययन भी किया है। वह महिलाओ को बताती है कि किसी भी ग्रंथ मे बेटियो को मारने का हक नही दिया गया है। दोनो ने हरियाणा मे अभियान चलाकर गुजर्रो को भी जागरूक किया। वहां अब भी लिंगानुपात बिगड़ा हुआ है। वावजूद वहां नारी को देवी समझा जाता है। सादिया ने इस अभियान को शुरू करने के लिए सिलाई बुनाई का काम घर पर शुरू कर दी। वह अन्य महिलाओ को भी ट्रेनिंग देकर स्वरोजगार से जोड़ने लगी। अभियान व घर चलाने के लिए उसको सिलाई से पैसे आने लगे। वह पढाई भी जारी रखा था। टीइटी करने के बाद सादिया परवीन प्राथमिक विधालय रामसहाय छपड़ा मे टीचर बन गयी है। छोटी बहन आफरीन खातून मैट्रीक टॉपर करने के बाद बीए पार्ट टू मे पढ रही है। वावजूद दोनो बहनो का अभियान जारी है। दोनो बहनो को मानव डेवलपमेंट फाउंडेशन से भी जोड़ दिया गया है। पिछले साल महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र मे मिसाल पेश करने वाली दोनो बहनो को सुशील मोदी व मंगल पांडे ने पटना के एसके मेमोरियल हॉल मे सम्मानित किया था। पिछले महिने दोनो को विधापति भवन पटना मे झांसी की रानी वीरता पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। दोनो बहने कहते है कि अल्ट्रासाउंड का बेजा इस्तेमाल बंद हो। इस पर सख्त कानून बने। बेटा बेटी मे भेदभाव नही हो। दोनो बहनो ने अब तक गर्भ मे पल रहे करीब 350 भ्रूण को जमीन पर लाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

गुम है किसी के प्यार में हुआ ऑफ-एयर: भाविका शर्मा और परम सिंह ने भावुक अंदाज़ में कहा अलविदा

 स्टार प्लस का लोकप्रिय धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey...

अविका गौर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन: ‘बालिका वधू’ की ‘आनंदी’ से लेकर बोल्ड बेब  तक का सफर

अविका गौर, जिनका नाम आज भारतीय टेलीविजन की दुनिया में किसी पहचान का मोहताज...

राम कपूर और स्मृति ईरानी: वजन घटाने और व्यक्तिगत परिवर्तन की यात्रा

राम कपूर और स्मृति ईरानी का व्यक्तिगत परिवर्तन और वजन घटाने की यात्रा कई...

112 साल पहले बनी बॉलीवुड की पहली डबल रोल वाली फिल्म

बॉलीवुड को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में दादा साहब फाल्के का महत्वपूर्ण योगदान...

More like this

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...

कौन थे कनकलता बरुआ और गुरुजी – “भारत छोड़ो आंदोलन” की अनसुनी दास्तान

8 अगस्त 1942, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो'...

रेजांगला का युद्ध और चीन की हकीकत

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 1962 के युद्ध की कई बातें है, जिसको समझना जरूरी...

प्रार्थना पर प्रहार क्यों

तेज आवाज की चपेट में है गांव KKN न्यूज ब्यूरो। चार रोज से चल रहा...

महापर्व छठ का खगोलीय महत्व

KKN न्यूज ब्यूरो। लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को...

इलाहाबाद क्यों गये थे चन्द्रशेखर आजाद

KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम...

प्लासी में ऐसा क्या हुआ कि भारत को अंग्रेजो का गुलाम होना पड़ा

इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम...

फेक न्यूज की पहचान का आसान तरिका

सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस...

इन कारणो से है मुजफ्फरपुर के लीची की विशिष्ट पहचान  

अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की...

माउंट एवरेस्ट का एक रोचक रहस्य जो हमसे छिपाया गया

हिमालय पर्वत माला की सबसे उंची चोटी है माउंट एवरेस्ट। इस नाम को लेकर...

फंदा गले में पहन कर भगत सिंह ने मजिस्टेट से क्या कहा

उन्हें यह फ़िक्र है, हरदम… नई तर्ज़-ए-ज़फ़ा क्या है? हमें यह शौक है, देखें…...

यूक्रेन संकट का बुडापेस्ट मेमोरंडम ऑन सिक्योरिटी अश्योरेंस कनेक्शन है क्या

बात 5 दिसंबर 1994 की है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में यूक्रेन का भविष्य...

जब देशी रियासत ने विलय से इनकार किया तब आजाद भारत ने लॉच कर दिया था ऑपरेशन पोलो

बात वर्ष 1947 की है। ब्रिटिश हुकूमत भारत को आजाद करने का मन बना...

रूस को परमाणु हथियार लौटाना यूक्रेन की बड़ी भूल साबित हुई

यूक्रेन पर रूसी हमला सिर्फ एक युद्ध नही। बल्कि, अन्तर्राष्ट्रीय समझौता की विश्वसनियता को...
Install App Google News WhatsApp